फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीआरपीएफ जवान ने बीमारी से तंग आकर मौत को लगाया गले, तीन दिन पहले आया था घर; फंदे से लटककर दी जान

Tue, 01 Apr 2025 12:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में एक सीआरपीएफ के जवान ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेवली नरहरपुर गांव में तीन दिन पहले लौटे एक सीआरएफ जवान ने सोमवार की रात में फंदे से लटककर जान दे दी। रीढ़ की हड्डी के बीमारी से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। मंगलवार को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मृतक की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेवली नरहरपुर (महाबलपुर) निवासी गुड्डू सिंह (42) पुत्र उमाशंकर सिंह असम में 142 सीआरपीएफ के बी कंपनी में तैनात थे। गुड्डू सिंह तीन दिन पहले ड्यूटी से घर आए थे। सोमवार की रात में अपनी पत्नी शशि सिंह और अपने 6 वर्षीय बेटे प्रांजल सिंह को पत्नी के साथ उसके मायके टेकनपुर आजमगढ़ छोड़ दिया था। 
गुड्डू सिंह रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। जहां देर रात छत पर बने हुक में रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब परिजन कमरे में रस्सी के सहारे लटका शव देख कर अवाक रह गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ करती रही। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के बाद जांच में जुटी है। मृतक की पत्नी शशि सिंह और मां दहाड़े मारकर रोने लगीं। 

मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अचानक जवान के इस कदम को लेकर लोग हतप्रभ हैं। घटना के संबंध में दोहरीघाट एसओ प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, परिजनों द्वारा आत्महत्या के पीछे बीमारी का कारण होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें