फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हनुमान घाट पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक और एकादशी रुद्र पाठ से गूंजा मऊ

विज्ञापन
नगर के हनुमान घाट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पार्थिव शिवलिंग द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक
विज्ञापन
हनुमान घाट पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक और एकादशी रुद्र पाठ से गूंजा मऊमऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति ने हनुमान घाट पर द्वादश ज्योतिर्लिंग सामूहिक रुद्राभिषेक पाठ का आयोजन किया। इस दौरान पार्थिव शिवलिंग पर एकादशी रुद्र पाठ से पूरा घाट गूंज उठा।यह आयोजन समिति के वार्षिक श्रावणी पूजन के तहत किया गया। काशी के वैदिक विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में दर्जन भर से अधिक विद्वानों ने सामूहिक रुद्र पाठ किया।
विज्ञापन

आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि भगवान रुद्र का अभिषेक विभिन्न द्रव्यों जैसे दूध, गंगाजल, गन्ने का रस और सरसों के तेल से करने का विधान है। उन्होंने कहा कि इन अभिषेकों से अलग-अलग फल प्राप्त होते हैं। रुद्राभिषेक से पहले जायसवाल समाज के कुलगुरु शास्त्र सहस्त्रार्जुन भगवान का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद रुद्राभिषेक, उत्तर पूजा और आरती संपन्न हुई।
इस मौके पर जायसवाल समाज जिलाध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य उपस्थित थे। मुन्ना जायसवाल, शशिदेव, प्रवीण जायसवाल और कन्हैया लाल जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, सौरभ मद्धेशिया और सौरभ बरनवाल सहित कई अन्य लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें