फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि का दुरुपयोग करने का आरोप, वारंट बी तामील कराने मऊ पुलिस बांदा रवाना

Wed, 16 Jun 2021 01:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मुख्तार अंसारी को वारंट बी तामील कराने के लिए मऊ पुलिस मंगलवार रवाना हो गई। विधायक निधि के दुरुपयोग मामले में मुख्तार सहित पांच पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि का दुरुपयोग करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में आरोपी मऊ जिले के सदर विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के विरुद्ध कोर्ट से जारी वारंट वी तामील कराने के लिए शहर कोतवाली पुलिस मंगलवार को बांदा रवाना हो गई। सरवां में स्थित एक विद्यालय को विधायक निधि देने के मामले में मुख्तार सहित पांच लोगों के खिलाफ  शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन


परदहां ब्लॉक के सरवा में स्थित एक विद्यालय को विधायक मुख्तार अंसारी ने अपनी निधि से धन दिया था। इस मामले में विभागीय जांच में सामने आया कि विद्यालय का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की भूमि पर बना है। इस मामले में तत्कालीन प्रधान बैजनाथ यादव, उनकी पत्नी, संजय सागर, आनंद यादव और विधायक मुख्तार अंसारी के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

इस मामले में विधायक मुख्तार अंसारी के विरुद्ध अदालत की ओर से वारंट वी जारी किया गया है। वारंट तामील कराने के लिए पुलिस की एक टीम बांदा जेल के लिए रवाना हो गई। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा कारणों से इस मामले में विस्तृत जानकारी देना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें