फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दोगुना मुनाफा कमाने के लिए बिहार में करते थे शराब की तस्करी, ट्रक चालक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 03:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। बिहार जा रहे ट्रक को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो शराब की खेप बरामद हुई। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस द्वारा बरामद शराब की खेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की कोपागंज पुलिस और एसओजी टीम को सोमवार की देर रात बड़ी सफलता मिली। संयुक्त टीम ने एक किलोमीटर तक पीछा कर काछीकला ओवरब्रिज के पास से शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार जा रहे एक ट्रक को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत नौ लाख आंकी गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
कोपागंज और एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक शराब की खेप लेकर बिहार के लिए गुजरने वाली है। इसको लेकर दो टीमों ने भदसा मानोपुर फोरलेन के पास घेराबंदी कर दी। बताया कि सोमवार की रात करीब 10:30 बजे एक ट्रक को जब संयुक्त टीम ने रोकने का प्रयास किया तो रूकने की बजाए भागने की कोशिश की, लेकिन पहले से अर्लट दोनों टीमों ने दोनों तरफ के रास्ते को बैरीकेडिंग कर दिया था। 

विज्ञापन


ऐसे में महज एक किमी दूर काछीकला ओवरब्रिज के पास चालक ने ट्रक को रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो डबल पॉलीथिन से एक लकड़ी के रैक को कवर किया गया था। पॉलीथिन हटाने के बाद जब लकड़ी को हटाया गया तो 41 पेटी (356 लीटर) विदेशी शराब और 168 पेटी (2016 लीटर) बीयर बरामद किया। 

इसे भी पढ़ें; नशेड़ी पति की करतूत: 2.20 लाख रुपये में बेच दी थी पत्नी, कोर्ट के आदेश पर डेढ़ साल बाद चार के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन

नंबर प्लेट बदल कर करते हैं तस्करी

पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान बिहार के रामपुर हिंगवा निवासी रंजन कुमार तो तस्करों की पहचान चंदन कुमार, वरुण कुमार भोजपुर बिहार के रूप में हुई। पुलिस को उनके पास से दो मोबाइल फोन मिला। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के चलते वहां शराब की तस्करी में दोगुना मुनाफा होता है, इसके लिए वह तस्करी करने के लिए हर जिले से गुजरने पर ट्रक का नंबर प्लेट बदलते रहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें