सुभाष के बेटे हरिकेश की तहरीर पर एक जुलाई को पिता की हत्या और शव छिपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के मसीना गांव निवासी भारत बांसफोर की बेटी से सुभाष के बड़े बेटे की शादी हुई थी। भारत ने ही अपने बेटे पवन कुमार, अवधेश कुमार और कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना गांव निवासी रिश्तेदार बबलू कुमार के साथ मिलकर हत्या की है।
पूछताछ में भारत बांसफोर ने पुलिस को बताया कि सुभाष गोरखपुर में रहता था और तांत्रिक का काम करता था। सुभाष के इलाज के कारण ही उसकी मां की मौत हो गई थी। एक माह पहले भारत की पत्नी को भी सिर दर्द हुआ। सूचना पाकर सुभाष ने कहा कि कहीं और इलाज न कराएं, वह ठीक कर देगा। हालांकि सुभाष के पहुंचने से पहले ही पत्नी की मौत हो गई। परिवार में तंत्र- मंत्र के चक्कर में दो महिलाओं की मौत से भारत और उसके बेटे सुभाष से बहुत नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने सुभाष की हत्या की योजना बनाई।