फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रमेश सिंह काका पर 25 हजार का इनाम घोषित, जालसाजी के मामले में दो दिन पहले पाया गया था दोषी

Wed, 04 Jun 2025 02:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले की पुलिस ने आईआर गैंग 212 के मुख्य आरोपी रमेश सिंह काका की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। वह जालसाजी के मामले में दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन
रमेश सिंह काका (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआर गैंग 212 के मुख्य आरोपी रमेश सिंह काका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने बुधवार को 25 हजार रुपये इनाम का घोषित किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन जालसाजी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद फैसले के समय से गायब होने पर किया है। 

विज्ञापन


इनाम की राशि की जानकारी देते हुए एसपी इलामारन जी ने बताया कि सरायलंखसी थाना क्षेत्र के कैथवली गांव निवासी रमेश सिंह काका प्रदेश स्तर का माफिया, हिस्ट्रीशाटर, टॉप टेन अपराधी के रूप में पंजीकृत है। उसके खिलाफ शहर कोतवाली में पंजीकृत 1309/2010 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि से संबंधित बीते एक जून को सीजेएम कोर्ट द्वारा इसे और उसके एक सहयोगी जावेद आजमी को दोषी करार किया था। 

इसे भी पढ़ें; UP News: हाईकोर्ट के रिटायर्ड रजिस्ट्रार से की थी 49 लाख की साइबर ठगी, तीन जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जून को इसको लेकर फैसला आना था, लेकिन इसके रमेश सिंह काका कोर्ट में नहीं पहुंचा, उधर कोर्ट ने इस मामले में मौजूद दूसरे आरोपी जावेद आजमी को चार वर्ष की सजा सुनाई गई। उधर, कोर्ट द्वारा एनबीडब्लू वारंट जारी करने के बाद पुलिस फरार रमेश सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने रमेश सिंह काका पर 25 हजार रुपये का इनाम की घोषित किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें