फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : नौ में से सात ब्लाकों पर प्रधान पद का आया रिजल्ट,तीन महिलाओं ने लहराया परचम

Sun, 02 May 2021 05:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

दो ब्लाकों में नही हुई किसी की घोषणा, दोहरीघाट ब्लाक को छोड़ अन्य ब्लाक मुख्यालयों पर पंचायत चुनाव की मतगणना समय से शुरू हुई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के दोहरीघाट ब्लाक को छोड़ अन्य ब्लाक मुख्यालयों पर पंचायत चुनाव की मतगणना समय से शुरू हुई। दोहरीघाट में 8.45 बजे काउंटिंग स्थल का ताला खुला। इसके चलते दोहरीघाट और रानीपुर ब्लाक में किसी पद की काउंटिंग ही नही हुई। जबकि अन्य सात ब्लाकों में संपन्न हुई मतगणना में पहले प्रधान पद के लिए काउंटिंग की गई।

विज्ञापन


इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के आरीपुर गाँव से किरण देवी विजयी हुईं। उन्हे 456 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी मंजू को 343 वोट मिले। इसी क्रम में परदहा ब्लाक के कासिमपुर का पहला नतीजा जारी किया गया। यहां पंकज पांडे को 739 वोट तथा उनकी विरोधी हरिशंकर को 737  वोट ही  मिले।  कोपागंज ब्लाक के भदसा मानवपुर गांव का परिणाम आया, यहां जयराम को 188 तथा उनके विरोधी विजेंदर को 172 वोट मिला। इसी क्रम में रतनपुरा ब्लाक में पहला परिणाम बीबीपुर गाँव का आया। यहां सुरेश राजभर 419 वोट पा कर विजयी हुए। उनके विरोधी सुरेंद्र चौहान को 333 वोट मिले।

विज्ञापन

दोहरीघाट और रानीपुर ब्लाक में तीन बजे तक कोई परिणाम घोषित नही हुआ था। बडराव ब्लाक में पहला परिणाम करपिया मलिक गांव का आया, यहां जहिरुल अंसारी 23 वोट से विजेता घोषित हुए। घोसी ब्लाक के गोड्सरा गांव के आये परिणाम में बिंदु देवी 393 वोट पाकर विजयी हुईं। उनकी विरोधी रामजन्म को 374 वोट मिला। फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के भठिया गांव से कुसुम चौरसिया 21 वोट से विजयी हुईं है। मतगणना जारी थी, सभी सीटों का परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें