फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः काली पट्टी बांधकर एनएचएम कर्मियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों पर तैनात एनएचएम कर्मी अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांध कर कार्य किए। एनएचएम के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि एनएचएम संविदाकर्मी कोरोना संक्रमण में पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ वेतन को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि शासन द्वारा स्थानांतरण नीति, वेतन पालिसी और विसंगति, आउटसोर्स नीति, कोविड प्रोत्साहन राशि आदि की मांग है। बताया कि जिले में ऐसे संविदाकर्मियों की संख्या लगभग एक हजार से अधिक है। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर 17 और 18 जुलाई को एक घंटे का कार्य बहिष्कार और 19 से 21 जुलाई तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार तथा 26 जुलाई को सभी कर्मचारी निदेशालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. शैलजाकांत पांडेय, डॉ. नीतू, मनोज सिंह, डॉ. कमाल, आशुतोष राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें