फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ शिक्षकों और दो अनुदेशकों का रोका वेतन

विज्ञापन
जिले के कंपोजिट विद्यालय सोनाडीह में निरीक्षण के दौरान बच्चों से बात करते बीएसए ओपी त्रिपाठी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का बीएसए ओपी त्रिपाठी ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान आठ सहायक अध्यापक तथा दो अनुदेशक गैरहाजिर मिले। साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिली। बीएसए ने अग्रिम आदेश तक इन सभी का वेतन रोकने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय सोनाडीह में शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यालय परिवेश निम्न स्तर का पाया गया। जिसके कारण आशा देवी प्रधानाध्यापक के साथ रामायण सिंह, प्रेमलता सिंह, रमेश चंद्र सिंह ,कैलाश सिंह ,उर्मिला तिवारी सहायक अध्यापकों का एवं वीरेंद्र यादव, राणा प्रताप सक्सेना अनुदेशक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया। तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय बसारथपुर के निरीक्षण में 101 के सापेक्ष मात्र 12 बच्चे उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक राजेंद्र राय हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। जिस पर एक माह की चेतावनी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चालू माह का वेतन रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय सरयां एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सरयां के निरीक्षण में जहां अधिगम स्तर ठीक पाया गया वहीं नामांकित छात्र संख्या के सापेक्ष छात्रों के कम होने के कारण सुनीता गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। मान्यता प्राप्त विद्यालय ब्रह्मबाबा पूर्व माध्यमिक विद्यालय हेमई बडरावं पर बच्चे एवं समस्त विद्यालय कर्मचारी नहीं पाए गए। सिर्फ अनुचर रामजीत यादव उपस्थित थे। अनुचर को छोड़कर समस्त विद्यालय कर्मचारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि का कहना था कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह प्रधानाध्यापकों तथा शिक्षकों को नोटिस जारी की गई है। सुुधार न होने तक अग्रिम आदेश तक वेतन रुका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें