फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने की जोर आजमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर ब्लाक के बड़ागांव में रविवार को जनपद स्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वांचल के नामी गिरामी पहलवानों ने जोर आजमाइश किया।
विज्ञापन

एमएलसी रामजतन राजभर , जिलाध्यक्ष सपा धर्मप्रकाश यादव और राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। कुश्ती में गोरखपुर के सोनू और डीएलडब्लयू वाराणसी के वीरू पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। निगम पहलवान जौनपुर और रोहित पहलवान देवरिया के बीच भी मुकाबला दिलचस्प रहा। भलया के पहलवान अजीत ने बेचन युसुफपुर मुहम्मदाबाद को पटखनी दी। भलया अखाड़ा के ही राम नयन और वाराणसी के दीपू की कुश्ती बराबरी पर रही। धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि एक समय था जब ग्रामीण अंचलों में यह प्रमुख खेल हुआ करता था लेकिन आज यह खेल सामाजिक और सरकारों की उपेक्षा के चलते दम तोड़ रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, अलताफ़ अंसारी, अब्दुल कुद्दूस अंसारी, रामधनी यादव, नन्हकू राजभर, अशोक यादव, संजय चौधरी, जयप्रकाश कन्नौजिया, अनिल यादव, डा. ओम प्रकाश यादव, वीरेन्द्र चौहान, देवनाथ यादव, महेन्द्र चौहान, दिलीप पाण्डेय, सौरभ चौधरी, राजेश यादव, संतोष यादव, अनिल यादव, राम विलास यादव, योगेन्द्र यादव उपस्थित थे। दंगल का आयोजन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामनरेश यादव बिहारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें