फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध

विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान पद के उपचुनाव के नामांकन पत्रों की जांच करते आर ओ डॉ दिलीप सिह व ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर/ रतनपुरा। रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के असलपुर और चैनपुर प्रधान पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को की गई। सभी प्रत्याशियों के पर्चो वैध पाए गए। असलपुर से प्रधान पद के लिए अमरदीप, शंभू , चंद्र प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, श्यामनाथ के नामांकन वैध पाए गए। वहीं चैनपुर में प्रधान पद के लिए रीना पत्नी शत्रुघ्न, संगीता गोंड पत्नी सुनील गोंड, शकुंतली गोंड पत्नी रामाशीष गोंड के भी पर्चे सही मिले। जबकि एक मात्र सदस्य पद के लिए सिर्फ लीला देवी पत्नी राज का परचा भी वैध पाया गया। नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन अधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिह, सहायक निर्वाच न अधिकारी मिलन सिह द्वारा की गई। उधर रतनपुरा खंड विकास अधिकारी कार्यालय में लसरा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच चुनाव अधिकारी देवव्रत सिंह ने किया। इस दौरान धनंजय पुत्र पूर्णमासी रविकांत पुत्र पूर्णमासी पूजा योगेश, रंजना पुत्री बुद्धिराज राम एवं सोनी पुत्री बुद्धिराज राम के नामांकन पत्र सही पाए गए। इन उम्मीदवारों के नाम वापस लेने और प्रतीक आवंटन 28 जनवरी को ब्लाक मुख्यालय पर होंगे। इन ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए मतदान तीन फरवरी को तथा मतगणना पांच फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें