नगर के सहादतपुरा स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते जेई।
- फोटो : MAU
मऊ। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के तत्वावधान में जूनियर इंजीनियरों ने उत्पीड़न सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए जनपदीय सचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि अवर अभियंता देवेंद्र कुमार उपाध्याय को गाली देने की जितनी निंदा की जाए वह कम ही है। शिकायत किए जाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों की तरफ से मामले को लटका दिया गया है। अवर अभियंताओं की तरफ से राजस्व वसूली, लाइन लास कम करने सहित विभागीय कार्यों के संपादन कार्य को बेहतर किया जा रहा है। इसके बावजूद अवर अभियंताओं के साथ हो रहे इस तरह की घटनाओं से इनका मनोबल कम हो रहा है। उनके निजी जीवन, विभागीय कार्यों के संपादन में भी चिंतनीय है। इस दौरान समस्त अवर अभियंता शामिल रहे।