घोसी। भाजपा घोसी विधानसभा का युवा सम्मेलन रविवार को बंगावा घोसी लिटिल फ्लावर स्कूल परिसर में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर बूथ घोसी उप चुनाव जीत का मंत्र दिया। कहा कि हर हाल में घोसी उपचुनाव जीतना है। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रहेगी।
युवाओं से सीधे संवाद करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत देव सिंह ने कहा कि मै भी कार्यकर्ता से आगे बढ़ा हूँ। आप सभी गांवों में चौपाल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार प्रसार कर प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने एक एक बूथ एवं सेक्टर की समीक्षा की। कहा कि हमारे पदाधिकारी अपने अपने बूथ को जीता दें तो निश्चित रुप से घोसी विधान सभा के उपचुनाव को जीत जाएंगे। उन्होंने महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा सहित कई अन्य मोर्चो की बैठक कर उप चुनाव को फतह करने का मंत्र दिया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ला, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद सकलदीप राजभर, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता, पूर्व प्रमुख मनोज राय, अरिजीत सिंह, अरविंद सिंह, लालचन्द चौहान, सरोज सिंह, सीता राय, गिरिश नारायन राय, फिरोज तलवार, सोनू खान गांधी, नागेंद्र सिंह, जाहिद खान, गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आदि रहे। घोसी पहुचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
कोपागंज: लाडनपुर स्थित बीएसएस महाविद्यालय परिसर में रविवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व कर्तव्य के प्रति निष्ठा से केंद्र और प्रदेश मे भाजपा सरकार का होना है। कहा कि बूथ के मजबूती के बिना कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता है। मजबूत बूथों के बदौलत एक बार फिर से इस उपचुनाव में भाजपा को विजय मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ,प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ,धर्मेंद्र सिंह ,जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी मनोज राय योगेंद्र राय ,सीता राय ,प्रमोद राय अखिलेश राजभर ,भारत भीम जनार्दन चौहान आदि शामिल रहे।