मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद में रामलाल राय की तरफ से ठाकुर जी को दान की गई जमीन पर कूट रचना कर कब्जा करने की जांच के बाद पुलिस ने विधायक मुख्तार अंसारी के कार्यकर्ता गणेशदत्त मिश्र समेत 60 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया है।
श्री गंगा तमसा सेवा मिशन के महामंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता ने दो नवंबर 2018 को जहांगीराबाद में किए गए अवैध कब्जे के बाबत प्रार्थना पत्र जिला प्रशासन को सौंपा था। इस मामले को जांच के लिए एसडीएम सदर के यहां भेजा गया। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को पेश की गई। जिस पर डीएम ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विरेंद्र कुमार ने दक्षिण टोला थाने में तहरीर दी। इसमें प्रथम दृष्टया उन साठ लोगों को नामजद किया गया, जिनके नाम से जमीन अभिलेखों में मौजूद है। दर्ज मामले में दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अस्तूपुरा निवासी क्षितिज राय पुत्र देवेंद्र नाथ, अनिल कुमार पुत्र बृज बिहारी राय, शहर कोतवाली के राजारामपुरा मुहल्ला निवासी रफी आलम पुत्र हाजी मुहम्मद फारुख, अबू जैद, ओजैर अहमद, अबू जरी, अबू सिकटैन, शादाब पुत्रगण जफरुद्दीन, साफिया खातून पत्नी जफरुद्दीन, सरायलखंसी थाने के सरायलखंसी निवासी सुशीला पत्नी श्रीकिसुन, लखिया पत्नी रामनाथ, द्रौपती पत्नी रामानंद, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के पुरा लच्छीराय मुहल्ला निवासी इम्तेयाज अहमद पुत्र हाजी न्याज अहमद, विश्वनाथपुरा मुहल्ला निवासी फरीद अहमद, रईश अहमद, शकील अहमद, अकील अहमद, लइक अहमद पुत्रगण हाजीन्याज अहमद, अफताब अहमद, महताब अहमद पुत्रगण नजिर अहमद, मोती चंद्र पुत्र बसावन, शहर कोतवाली के काजीटोला निवासी उम्मे आतिया पत्नी तालिब अहमद सिद्दीक, आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने के केरमा निवासी गीता राय पत्नी सुभाषचंद्र, शहर कोतवाली के काजी टोला निवासी मो. हासिम सिद्दीक पुत्र अख्तर हूसैन, रघुनाथपुरा निवासी फिरोजा, शकीला खातून पुत्रीगण अनवारुल हक, दक्षिणटोला थाने के मिर्जाहादीपुरा निवासी अनीसुर्रहमान पुत्र सुहेल, इरशाद अहमद पुत्र हजीजुर्रहमान, शबाना खातून पुत्री अतीसुर्रहमान, अब्दुल वका, मो. अकमल पुत्रगण ज्याउलर्रहमान, परसपुरा बदानपुरा मऊ निवासी आबिदा खातून पत्नी अख्तर अंसारी, घोसी कोतवाली के अमिला निवासी मो. सैफ और मो. कैफ पुत्रगण अफजाल, अरशद अमीन पुत्र अब्दुल क्युम, गाजीपुर जिले के श्रीराम कालोनी रौजा रजदेपुर निवासी गणेश दत्त मिश्र पुत्र शिवशंकर मिश्र, दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी मालती पत्नी कवलदेव, शमा परवीन उर्फ शमा हासमी पत्नी शम्स तबरेज, कोतवाली के रघुनाथपुरा निवासी मो. ईशा पुत्र हबीबुल्ला, काजीमुबारकपुरा निवासी मो. युसुफ पुत्र अजीजुर्रमान, गजाला परवीन पति मो. युसुफ, गाजीपुर जिले के खेतापुरा निवासी रमायन सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह, कासिमाबाद कोदई निवासी रमाशंकर सिंह पुत्र विध्याचल सिंह, सरायलखंसी थाने के कहिनौर निवासी जानकी देवी पत्नी रामाश्रय सिंह, शहर कोतवाली के राजारामपुरा निवासी जफरुद्दीन पुत्र हाजी मो. फारुख और रजी आलम पुत्र जफरुद्दीन, रामपुर गांव निवासी रामदरश पुत्र जगरनाथ, मुनई पुत्र रामधारी, स्वर्ग नारायण पुत्र खेदन, सुगीया पत्नी खेदन, हरिकेश और चंद्रमणी पुत्रगण भोला, लीलावती पत्नी भोला, रामबली, रामनगीना, रामचंद्र, महेंद्र पुत्रगण पुन्नू, रंजित पुत्र प्रेमचंद्र, बुचिया पत्नी प्रेमचंद्र को नामजद किया गया है। राजस्व निरीक्षक ने निवेदन किया है कि सभी के विरुद्घ गुंडा, गैंगेस्टर में चालान कर उनके विरुद्घ भू माफिया में नाम दर्ज कराया जाए। ताकि भविष्य में किसी सार्वजनिक जमीन पर कोई कब्जा करने का काम न करें।
तहसीलदार सदर ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि एफआईआर की कापी मिलने पर सभी का नाम एंटी भू माफिया पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।