फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तयशुदा स्थान पर ही बिकेंगे पटाखे

विज्ञापन
नगर के जीवनराम छात्रावास के मैदान में लगी पटाखों की दुकान से पटाखा की खरीदारी करने के लिए उमड़ी भ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। दीपावली पर पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के लिए प्रशासन ने सख्ती कर दी है। पटाखा विक्रेताओं ने अगर तयशुदा स्थान के अलावा पटाखा बेचा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पटाखे जब्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि दीपावली पर पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के लिए कस्बा में दो स्थान चिन्हित किए गए हैं। कहा कि रेलवे स्टेशन के सामने और नवनिर्मित तहसील के बगल में खाली पड़ी जमीन और कैलेंडर तिराहा के नॉर्मल मैदान को पटाखा दुकानदारों के लिए निर्धारित किया गया है। बताया कि पटाखा बेचने वालों के लिए अस्थाई रूप से लाइसेंस जारी किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सभी दुकानदारों को अपने पास उपलब्ध पटाखों की संख्या के बारे में जानकारी देनी होगी ताकि उनको लाइसेंस जारी किया जा सके। इसके अतिरिक्त अगर कस्बा या आसपास किसी भी स्थान पर कोई भी पटाखा दुकानदार पटाखा बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसी भी दशा में किसी भी दुकानदार को मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें