परदहां ब्लाक के कहिनौर स्थित जय मां खंडवारी महीला महाविद्यालय पर शिविर के दौरान सांफ सफाई करती छ?
- फोटो : MAU
रानीपुर/पिपरीडीह।जिले के विभिन्न कॉलेजों में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन रविवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान एनएसएस कैड्टस द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के साथ स्वचछता के प्रति जागरूक किया गया।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के पलिया स्थित बाबा भृगु पीजी कालेज में जारी एनएसएस शिविर के पांचवे दिन एनएसएस कैड्ेटस द्वारा पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली को हरी झंडी दिखाकर सर्वेश दुबे पूर्व प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय नोहरेपुर से निकलकर पलिया बाजार होते हुए कालेज पर आकर समाप्त हुई। रैली में डॉ.देवेंद्र सिह, शुभम दुबे, रामलाल, डॉ. उमेश प्रसाद, सुदामा यादव, पूनम यादव, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक के पखईपुर स्थित लक्ष्मीनरायण पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ.अरविंद दिवेदी, सुशील दिवेदी आदि मौजूद रहे।इसीक्रम में ब्लाक के कहिनौर स्थित जय मॉ खंडवारी महिला महाविद्यालय में शिविर के पांचवें दिन एनएसएस कैड्टस द्वारा जलसरंक्षण के प्रति किया गया। वहीं रानीपुर ब्लाक बस्ती स्थित रामधारी चौहान पीजी कॉलेज में शिविर के पांचवें दिन एनएसएस कैड्टस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।