फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाई रही बदली, ठंडी हवा ने कंपकंपाया

विज्ञापन
रविवार को कुछ इस तरह से दिन भर आसमान में आंख मिचौली करते सूर्यदेव। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर जिले में रविवार को मौसम बदल गया। दिनभर बदली छाई रही और ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपाती रहीं। ठंड बढ़ने के बाद भी नगर सहित अन्य ग्रामीणांचलों में अलाव नहीं जला। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के बाद गुरुवार की शाम को अचानक मौसम जो बदला तो आसमान में बदली छाई और रात को बरसात हुई, यही क्रम शुक्रवार को भी रहा। शुक्रवार और शनिवार को आसमान में बदल के साथ बूंदाबादी हुई थी, लेकिन ठंड नहीं बढ़ी थी। लेकिन रविवार को हवा चलने से ठंड वापस लौट आई। रविवार की सुबह से हवा चलने से ठंड बढ़ गई। इस दौरान पूरे दिन धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान10 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को ठंड बढ़ने के बाद भी अलाव नहीं जला इस दौरान लोग ठिठुरते नजर आए। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही। इसमें ठंड का असर ज्यादा रहा। ग्रामीणांचल संवाददाताओं के अनुसार ठंड बढ़ने के बाद भी देहात के चट्टी चौराहों पर अलावा का कोई इंतेजाम नहीं था। इस दौरान ठंड से रिक्शा चालक सहित अन्य कमजोर तबके के लोग काफी प्रभावित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें