फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में गोली मारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकडीबुजुर्ग गांव में शोधन निषाद की हत्या के बाद जांच के दौरान पूछताछ करत? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव के पास पंप कैनाल के निकट 25 वर्षीय युवक की बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को सीने में गोली लगी है। हत्यारोपी ने मकान की छत पर हत्या कर शव को बस्ती में ही एक व्यक्ति के घर के पिछवाड़े आलू के खेत में फेंक दिया था। पुलिस को छत पर काफी मात्रा में खून फैला मिला जबकि वहा पड़े एक मोबाइल को कब्जे में लिया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका, उसके भाई के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, पकड़ी बुजुर्ग निवासी शोधन पुत्र महेश निषाद महाराष्ट्र के बदलापुर में अपने भाइयों के साथ पेंटिंग का काम करता था। कुछ दिन पहले अपने भाई की शादी की तैयारी के सिलसिले में घर आया था। बुधवार की शाम 7 बजे वह किसी काम से बाहर जाने की बात कह कर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। रातभर परिजन उसकी तलाश करते रहे। बृहस्पतिवार की सुबह पंप कैनाल के पास एक व्यक्ति के मकान के पीछे उसकी लाश मिली। सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। युवक के सीने में गोली मारी गई थी। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और सीओ अभिनव कनौजिया सहित पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। जिस व्यक्ति के घर के पीछे लाश पाई गई थी। वहां ताला बंद मिला। चर्चा रही कि हत्या उसी घर के लोगों ने प्रेम प्रसंग को लेकर की है। बहरहाल, पुलिस ने मकान ताला तोड़वाकर तलाशी ली तो छत पर काफी मात्रा में खून फैला मिला। वहीं पर एक मोबाइल भी पड़ा था। जिसमें अंतिम कॉल उसी घर की एक युवती की थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका और उसके भाई के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोट
घटना के खुलासे के लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल प्रेमिका और उसके भाई को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें