फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल:कृपया बिना हेलमेट के न चलाए वाहन

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के पिपरीडीह में बिना हेलमेट बाईक सवारो को जागरूक करती कृष्णा इंटर कालेज की छात्राए? - फोटो : MAU
विज्ञापन
पिपरीडीह। रूकिए अंकल: यह क्या आप बिना हेलमेट के बाइक चला रहे हैं। यह यातायात नियम के खिलाफ है, इससे आप न केवल कानून तोड़ रहे हैं, बल्कि अपने जीवन को भी खतरे में डाल रहे है। ऐसे ही यातायात संबंधित कई सुझाव बृहस्पतिवार को कृष्णा इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने परदहा ब्लाक के विभिन्न बाजारों में जागरूकता रैली निकालकर वाहन चालकों को दी। बृहस्पतिवार को परदहां ब्लाक के ताजपुर स्थित कृष्णा इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं संग शिक्षकों ने पिपरीडीह बाजार, ताजपुर, उस्मानपुर, कृष्णा नगर आदि जगहों से गुजर रहे बाइक सवार, चार पहिया वाहन सवार, नाबालिग बाइक सवारों को रोक कर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान छात्रों ने नजर हटी दुर्घटना घटी, दुर्घटना पर लगेगा ताला जब पहनोगे सुरक्षा का माला, वाहन को तेज न चलाओ मंजिल को आखिरी मत बनाओ, सड़क सुरक्षा का पूर्ण ज्ञान देता है हम को जीवन दान आदि स्लोगन से वाहन चालकों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य तेजबहादुर यादव, राम अवध यादव, सीबी शर्मा, सुभाष, रमाशंकर, हरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें