पुलिस लाइन सभागार में एच्छिक ब्यूरो की बैठक में आए मामले का निपटारा कराते सदस्य।
- फोटो : MAU
मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष की देखरेख में पुलिस लाइन में हुई। इसमें कुल 16 पारिवारिक मामले आए, जिसमें ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से चार मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें एक मामले में सुलह न होने की स्थिति में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 20 अक्तूबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया।
ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से पियूष वर्मा और अमित वर्मा के मामले में पक्षकारो के बीच सुलह होने, रूचि गोड और दीपू गोड के मामले में जीयनपुर कोतवाली आजमगढ जिले में रिपोर्ट दर्ज होने के कारण तथा नुसरत जहां और सद्दाम के मामले में पक्षकारों के लगातार अनुपस्थित रहने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। वहीं प्रिया गुप्ता और उमेश गुप्ता के मामले में पक्षकारों के बीच सुलह न होने की स्थिति में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। इस दौरान छह मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। वहीं तीन मामलों में एक-एक पक्ष तथा तीन मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नही हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 20 अक्तूबर 2019 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यगण सर्वेश दूबे,अर्चना उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, डा. एमए खान, महिला आरक्षी इशरावती यादव ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।