फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी रोड की जमीन में कब्जा करने के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
लेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद के नगर क्षेत्र में संचालित समस्त होटल, मैरेज हाल, मॉल, नर्सिंग होम एवं कोचिंग सेंटरों की गई व्यवस्था के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त होटल, मैरेज हाल, मॉल, नर्सिंग होम एवं कोचिंग सेंटरों के व्यवस्थापको को सख्त निर्देश दिया कि सरकारी रोड की जमीन में यदि किसी मॉल, नर्सिंग होम एवं कोचिंग द्वारा किसी प्रकार का निर्माण या किसी अन्य तरीके से अवैध कब्जा किए हुए हैं तो उसे तत्काल स्वयं खाली करें। अन्यथा प्रशासन द्वारा खाली कराया जाएगा। अन्यथा संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। नगर क्षेत्र में संचालित समस्त होटल, मैरेज हाल, मॉल, नर्सिंग होम एवं कोचिंग सेेंटरों के व्यवस्थापकों द्वारा अवैध कब्जा के कारण रोड पर आए दिन भीषण जाम लगने के कारण आम जनता को आने-जाने में परेशानी होती है। इन सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए प्रशासन ने कठोर कदम उठाए हैं।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट फायर विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर क्षेत्र में समस्त होटल, मैरेज हाल, मॉल, नर्सिंग होम एवं कोचिंग सेंटरों के व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें