फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
गुरुवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश से सदर तहसील परिसर में हुआ जलजमाव। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले के नगर सहित विभिन्न इलाकों में गुुरुवार की सुबह से ही दिन भर रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। लगातार बारिश होने से जहां जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं, किसानों के चेहरे खिल उठे। कृषि विशेषज्ञ बारिश को धान की फसल के लिए बहुत फायदेमंद बता रहे हैं। फसलों में लगने वाले रोगों से भी निजात मिलेगी। लगातार बारिश से नगर सहित जिले के निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। वहीं गड्ढे में तब्दील सड़कों पर जलजमाव होने से आना -जाना मुश्किल हो गया है। उधर, इंदारा क्षेत्र के कटवास गांव में एक कच्चा मकान ढह गया। इसमें दबकर दंपति घायल हो गया। परिवारजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की देर रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को जारी रही। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे बाजारों में आवाजाही कम रही। बारिश के दौरान राहगीर सड़क के दोनों तरफ दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते दिखे, तो कई भींगते हुए जाते देखे गए। लगातार बारिश होने से नगर क्षेत्र के डोमनपुरा, नियाज मोहम्मदपुरा, भीटी, जिला अस्पताल सहित निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। इंदारा क्षेत्र के कटवास गांव में एक कच्चा मकान ढह गया। इसमें दबकर दंपति घायल हो गया। परिवारजनों से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अगेती धान की फसल फूट रही है। खेतों में कम नमी होने से किसानों को उत्पादन कम होने की चिंता सता रही थी। नहर और बिजली की समस्या से फसलों को भरपूर पानी नहीं मिलने से किसानों को फसल में रोग लगने का खतरा बढ़ गया था। ऐसे में किसानों को फसल बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही थी। गुरुवार को सुबह से ही शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर चमक देखते ही बन रही थी। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी। कीट, रोग के प्रकोपों से लोगों को निजात मिलेगी। नेफोर्ड के चेयरमैन तथा पूर्व वैज्ञानिक डॉ. रामकठिन सिंह का कहना है कि बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद होगी। धान की फसल में बालियां निकल रही है। इस समय ज्यादा नमी की जरुरत होती है। खेत में पर्याप्त पानी रहने से धान का दाना ज्यादा मजबूत होगा। साथ ही धान की फसल में लगने वाला रोग झुलसा, पत्तियों का पीला होना जैसी बीमारियों से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

उधर, इंदारा बुधवार की रात से हो रही बारिश के चलते कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवास गांव में गुरुवार की सुबह एक कच्चा ढह गया। मकान गिरने से पति-पत्नी दबकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मलबे से दोनों को निकाल कर सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। राजभर बस्ती निवासी रामाधार राजभर 60 और उसकी पत्नी दुर्गावती देवी 55 गुरुवार की सुबह करीब सात बजे अपने कच्चे घर के एक कमरे में मौजूद था। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी । बारिश मूसलाधार होने की वजह से कच्चा मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। जिससे दंपती मलबे में दब गए। इसके बाद उसक पुत्र उमाशंकर राजभ नेस्थानीय लोगों के साथ मिलकर मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मकान गिरने से उसमें रखी बाइक और खाद्यान के साथ अन्य सामान दबकर नष्ट हो गया।
बारिश ने बढ़ाईं दुश्वारियां
मधुबन। कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार बारिश से जलजमाव की समस्या पैदा हो गई। जायसवाल गली, सब्जी मंडी रोड, नहर रोड, पाकीजा गली, थाने जाने के रास्ते सहित विभिन्न गली मोहल्ले से लेकर मुख्य सड़कों पर जलजमाव से आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जाम नहर के कारण नगर पंचायत के ब्लाक रोड पर कीचड़ युक्त रास्ते से गुजरना लोगों को भारी पड़ गया। बहरामपुर, ढिलई फिरोजपुर, गंगऊपुर, लखनौर, चांदपुर सहित कई गांव की गड्ढे में तब्दील सड़कों पर जलजमाव से आवागमन बाधित रहा। परिषदीय विद्यालयों व इंटर कॉलेज में जहां एक तरफ बच्चों की संख्या नाम मात्र रही तो वहीं प्राइवेट स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय बंद कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें