फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखावा बना अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
नगर के फातिमा मोड़ पर सड़क के किनारे दुकान द्वारा किया गया अतिक्रमण। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर शुरू प्रशासन-नगर पालिका का संयुक्त अभियान दूसरे दिन रविवार को फेल नजर आया। 500 मीटर अभियान चलाने के बाद प्रशासन और नगर पालिका सुस्त पड़ गया।
विज्ञापन

रविवार को नगर के फातिमा तिराहा और ब्रह्मस्थान पर जहां सड़क किनारे बिल्डिंग मैटेरियल सामग्री रखी थी। जबकि कुछ दूरी पर पुरानी तहसील पर सड़क किनारे लकड़ियों का टाल मिला। वहीं संगीत पैलेस पर सड़क किनारे छड़ों का स्टॉक रखा मिला। यहां तो सड़क के किनारे का पूरा हिस्सा लोहे की सामग्री से ढका दिखाई दिया। भीटी में सड़क किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की सामग्री सड़क किनारे रखी मिली। ऐसे तो अस्थाई अतिक्रमण का काम बीते कई सालों से होते आ रहा हैं। लेकिन बीते शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान तथा नगर पालिका ईओ संजय मिश्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया था। जहां जिला प्रशासन तथा नगर पालिका की संयुक्त टीम ने गाजीपुर तिराहा से फातिमा मोड़ तक अभियान चलाकर बिल्डिंग मैटेरियल सामग्री को जब्त करने की कार्रवाई की गई थी। लेकिन मोटर गैराज सहित ऐसे कई अतिक्रमण ऐसे हैं जिन्हें अभियान से इतर कर दिया गया है। यह अतिक्रमण जहां अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौसलों को दिखा रहा तो वहीं प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन की सुस्त कार्रवाई भी प्रदर्शित कर रहा। नतीजतन लगातार जाम से लोग परेशान हो रहे। जबकि अधिकारी महज खानापूर्ति कर अपने जिम्मेदारी को पूरा करने पर खुद ही अपनी पीठ ठाेंक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें