फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटी को फांसी पर लटका मां भी झूल गई फंदे पर

विज्ञापन
मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र कें बहलोलपुर गांव मे तीन वर्षीय बच्ची कें साथ विवाहिता के फांसी लगा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के बहलोलपुर मूसेपुर गांव निवासी 25 साल की एक महिला ने शनिवार की रात अपनी तीन साल की बेटी को फांसी पर लटका कर मार डाला और खुद भी छत के हुक से फांसी का फंदा लगाकर लटक गई। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। सुबह जब सास कमरे में गई तो मां बेटी को फांसी पर लटके देख उसके होश उड़ गए। वृद्धा के शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर आ गए। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर मां बेटी के शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास, दो देवरों और तीन ननदों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना के चांदमारी गांव में लालसा यादव की पुत्री सीमा यादव 25 की शादी वर्ष 2012 में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर के मूसेपुर पुरवा गांव निवासी अजय यादव पुत्र स्व.देवनाथ यादव से हुई थी। सीमा हाई स्कूल पास थी जबकि उसका पति सिर्फ नौवीं तक पढ़ा है। सीमा की दो बेटियों में एक चार साल की और दूसरी तीन साल की है। सीमा का पति अजय यादव ट्रक चलाता है। उसके दो भाई विनोद और प्रमोद गुजरात में नौकरी करते हैं। घर पर सीमा अपनी दो बेटियों और सास लालती के साथ रहती थी। गांव वालों के अनुसार, कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर सास के साथ सीमा का विवाद हुआ था। जिस पर वह दो माह पूर्व मायके चली गई थी। एक माह पूर्व पति अजय उसे समझा बुझा कर घर वापस लाया था। इस बीच सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। सीमा की बड़ी बेटी अपनी दादी के पास सो रही थी। इधर रविवार की सुबह जब सीमा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी सास ने आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर सास ने दरवाजा पीटा। फिर भी कोई आहट न मिलने पर लालती को शंका हुई। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया। अंदर का मंजर देख सबके होश उड़ गए। छत में लगे हुक से रस्सी के फंदे पर मां बेटी की लाश झूल रही थी।
विज्ञापन

थोडी देर बाद क्षेत्राधिकारी नन्दलाल, नायब तहसीलदार जावेद अहमद मौके पर पहुंच गए। उधर मृतका के भाई धनंजय की तहरीर पर सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ नंदलाल ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें