बताया कि बाइक की नंबर प्लेट पर एक प्लास्टिक चिपकाया हुआ था, जिससे घटना को अंजाम देकर भागते समय उनकी पहचान न हो सके। आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि विजय कश्यप पर दक्षिण टोला थाना में पहले से दो, आकाश सोनकर पर दक्षिण टोला में दो और दोहरीघाट थाना में एक मुकदमा दर्ज है।
विशाल सिंह के खिलाफ दक्षिण टोला और कोपागंज में एक एक मुकदमा दर्ज है। धनंजर राजभर के खिलाफ दक्षिण टोला में एक और घोसी कोतवाली में दो मुकदमे के दर्ज हैं। वहीं, अंकित सोनकर के खिलाफ दक्षिण टोला थाना में एक मुकदमा दर्ज है।