फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ(एटक) के केन्द्रिय नेतृत्व के आवाहन पर बिजली कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एटक के पूर्वांचल महामंत्री सूर्यदेव पाण्डेय ने कहा की शोषण एंव अन्याय के विरूद्ध सदैव लामबंद होकर एकता के साथ पुरजोर विरोध के लिए तैयार रहे। उन्होने कहा की एक लम्बी अवधी पूर्व से प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र के बिजली उद्योग मे महत्वपूर्ण निगमिय कार्यो को अपनी जान जोखिम मे डाल कर कार्य सम्पादित कर रहे हैं। जिसके बाद भी संविदा कर्मियो को लगभग 30 से ज्यादा शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबन्धन के आदेश के बावजूद निगम एंव शासन द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन का भुगतान अधिकांश जगहो के साथ-साथ जनपद-मऊ मे नही हो मिल रहा है।साथ ही 08 फरवरी 2007 से संविदा कर्मियो के ईपीएफ धनराशी मे कटौती श्रमिक एंव नियोक्ता अंशदान सहित जमा कराते हुए ईपीएफ लेखा पर्ची का वितरण नही कराया जा रहा। कहा कि श्रम विभाग मे पंजिकरण नही कराये जाने के कारण शासन द्वारा घोषित श्रमिको को कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। वहीं कार्यालय द्वारा कोई परिचय पत्र का वितरण नही कराया गया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते मांगों को पूरा नही किया गया तो संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान 24 सूत्री मांग पत्र अधीक्षण अभियंता का सौंपा गया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से रामअवतार सिंह, रामसोच यादव, संजय कुमार, इसरारूल हक उर्फ दरोगा, रामाश्रय यादव, विजय कान्त सिंह, बब्बन सिंह, प्रविन्दर यादव, रामचन्दर पाल, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें