फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
मधुबन बीआरसी पर प्रेरणा एप को लेकर शिक्षकों के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते जिलाध्यक्ष कृष्णान - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। प्रेरणा एप लागू करने के विरोध में उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ तथा विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर शिक्षक एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों ने बुधवार को प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

अमिला : प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने अमिला स्थित बीआरसी बड़राव परिसर में धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि सरकार की शिक्षक विरोधी मानसिकता के कारण शिक्षक आंदोलन को बाध्य हो रहा है। बिना किसी व्यवस्था के प्रेरणा- एप शिक्षकों पर थोपना अन्याय पूर्ण है। इस दौरान 12 सितंबर को बीएसए कार्यालय तथा 13 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना को सफल बनाने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया। प्रदर्शन में गजाधर यादव, राम कुमार प्रसाद, रामाकांत यादव, शिवानंद राय, चन्द्रभूषण मौर्य, विनोद राजभर आदि शामिल रहे। मधुबन : शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि प्रेरणा एप लागू होने से शिक्षकों के निजता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है। प्रदेश सरकार की कोई भी साइट सुरक्षित नहीं है। महिला शिक्षकों व बेटियों के फोटो का दुरुपयोग हो सकता है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, स्कूलों में भौतिक सुविधाएं, फर्नीचर, विद्युत पंखे, चौकीदार की नियुक्ति, बाउंड्रीवाल, शुद्ध पेयजल सहित सभी सुविधाएं बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर अशोक सिंह, सूर्य भान शर्मा, शशि कान्त गुप्त, मीरा सिंह, मीनाक्षी सिंह, मिथिलेश वर्मा, हृदेश पाण्डेय आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। रानीपुर : प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने रानीपुर ब्लाक बीआरसी पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में जगदीश गौतम सहित दर्जनों शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें