फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

192 भवनों का तत्काल कार्य शुरू कराया जाए: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें डूडा की वित्तीय वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया गया। जिस पर शासी निकाय सदन द्वारा कार्य की उपयोगिता एवं आवश्यकता के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 कार्ययोजना के अंतर्गत गठित आगणन की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसका अनुमोदन शासी निकाय सदन द्वारा भी किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आसरा योजना के तहत नगर निकाय मोहम्मदाबाद गोहना निर्मित 24 नग भवनों का पारदर्शी प्रक्रियानुसार प्रत्येक दशा में सितंबर 2019 तक आवंटन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। दिव्यांग, बुजुर्ग, विधवा को प्राथमिकता के आधार पर भूतल पर आवास आवंटित किया जाए। अफोर्डेबल हाऊसिंग इन पार्टनरशिप योजना के तहत कार्यदायी संस्था द्वारा आवास आवास विकास परिषद द्वारा बढ़ुआ गोदाम में 192 नग भवनों की शासन से स्वीकृति के उपरांत तत्काल प्रारंभ कराया जाए। बैठक में अवर अभियंता श्वेता यादव, रामानंद सिह, आशुतोष कुमार सिंह, आदिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें