नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला काजी टोला में बिजली कनेक्शन विहीन जच्चा- बच्चा केंद्र।
- फोटो : MAU
वलीदपुर। काजी टोला मोहल्ला स्थित जज्जा-बच्चा केंद्र अंधेरे में है। यहां प्रसव मोमबत्ती की रोशनी में कराया जा रहा। हालांकि प्रभारी ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। लेकिन वह इसे संज्ञान में लेने को तैयार ही नहीं हो रहे।
गर्भवती को सुरक्षित प्रसव के लिए काजी टोला मोहल्ला में जज्जा बच्चा केंद्र है। यहां बिजली आपूर्ति के लिए आज तक ना तो बिजली के खंभे लगाए गए है ना ही तार ही खींचा गया। आपूर्ति ना होने से दिन के उजाले में तो काम चल जाता है। लेकिन रात के समय प्रसव मोमबत्ती में कराया जाता है। केंद्र प्रभारी इंद्रावती देवी ने बताया कि वर्षों से जच्चा बच्चा केंद्र पर बिजली की व्यवस्था न होने से मरीजों को अंधेरे में भर्ती करके मोमबत्ती का सहारा लेकर डिलीवरी कराई जाती है। जिससे भारी परेशानी मरीजों को होती है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस बाबत उपकेंद्र के अवर अभियंता इंतजार अहमद ने ऐसी किसी समस्या के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि इसकी जांच कराकर और वहां पर बिजली का पोल खड़ा कर जच्चा बच्चा केंद्र मेें बिजली दी जाएगी।