फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमाधान दिवस पर शिकायतों का अंबार

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर महिला की फरियाद सुनते डीएम ज्ञान प्रकाश त्र - फोटो : MAU
विज्ञापन
म़ुहम्मदाबाद गोहना। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुआ। इस अवसर पर शिकायत कर्ताओं की भारी भीड़ से अफरातफरी मची रही। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 231 प्रार्थना पत्र दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ से तहसील परिसर में मेला जैसा दृश्य रहा। राशन कार्ड ,चकबंदी ,पैमाइश, चक मार्ग पर कब्जा, हैंडपंप मरम्मत, राजस्व, इत्यादि से संबंधित मामले पेश किए गए। सिया बस्ती गांव में चकबंदी के दौरान व्यापक धांधली की शिकायत की गई। चकों की पैमाइश को लेकर गांव के दर्जनों लोगों ने चकबंदी विभाग पर गंभीर आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने एसओसी को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। विगत कई सालों से क्षेत्र के दरौरा गॉव के प्रधान प्रकाश पासी द्वारा गांव में एक प्राथमिक विद्यालय को लेकर शिकायत पत्र दिया जा रहा है लेकिन उनकी मांग नक्कारखाने की तूती साबित हो रही है । साल 2005 में प्राथमिक विद्यालय की शुरुआत हुई लेकिन दीवार का कुछ हिस्सा बनाकर छोड़ दिया गया जो अभी तक अधूरा है और इसका 13 साल बाद भी निर्माण नहीं हो सका है। जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने बीएसए से विद्यालय निर्माण के बारे में पूरी रिपोर्ट तलब किया है। इसी प्रकार टेकई गांव में महीनों से खराब हैंडपंप के रीबोर की शिकायत की गई । विभाग द्वारा इसकी रिबोरिंग को पूर्ण दिखाया गया है। जिलाधिकारी ने जल निगम अधिकारियों से रिपोर्ट तलब किया है। इसी प्रकार ग्राम काझा खुर्द में भी चकबंदी में धांधली को लेकर दर्जनों शिकायतें दी गई ।चकमार्ग और पैमाइश को लेकर शिकायत की गई जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारियों को गांव में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का निस्तारण का निर्देश दिया । इसी प्रकार बिजली समस्या को लेकर सुतरही गांव के दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत किया की मात्र 3 से 4 घंटे बिजली मिल पा रही है जिससे किसानों को काफी समस्या हो रही है। श्री त्रिपाठी ने बिजली महकमा को समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान अमर उजाला टीम ने शिकायत कर्ताओं से समस्या के बारे में जानने का प्रयास किया तो दर्जनों शिकायतकर्ताओं ने तीन से चार बार प्रार्थना पत्र दिए जाने की बात कहा। बताया कि समस्याओं का निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा कागजों में कर दिया गया है। कई ऐसे शिकायतकर्ता मिले जिनका कहना है कि शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है लेकिन इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। केवल कार्यालयों में बैठकर निस्तारण की झूठी रिपोर्ट दे दी गई है। बरस्वां गॉव निवासी रामाधार तेंदुली के रामसोच खालीसा गांव के गोलू राय आदि का कहना है कि दर्जनों बार गॉव में बनी पीच सड़क के बारे में शिकायत की गई लेकिन एक बार भी निस्तारण नहीं किया गया। क्षेत्र के कई किसान खेतों में छुट्टा जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाने की शिकायत की गई लेकिन जिलाधिकारी द्वारा उन्हें बैरंग वापस कर दिया गया । इस दौरान एसपी अनुराग आर्य, उप जिलाधिकारी विजय मिश्र, सीएमओ डॉक्टर सतीश चंद्र आदि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें