फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनभर समाजवाद के लिए जिये

विज्ञापन
मधुबन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सपा की बैठक पार्टी के सभागार में बुधवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पं. जनेश्वर मिश्र की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के प्रबल पक्षधर थे। उन्होने मोरार जी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, एच डी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुजराल के मंत्रिमण्डलों में काम किया। सात बार केन्द्रीय मंत्री रहे जनेश्वर मिश्र के पास न तो कार थी और न ही बंगला। किसान पिता रंजीत मिश्र के घर जन्मे जनेश्वर मिश्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक कला वर्ग में हास्टल में रहकर पढ़ाई शुरू की और छात्र राजनीति से जुड़े। 1967 में उनका राजनैतिक सफर शुरू हुआ। लोकसभा का चुनावसे मात्र सात दिन पहले उन्हें रिहा किया गया। चुनाव में जनेश्वर को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विजय लक्ष्मी पंडित के राजदूत बनने से रिक्त फूलपुर सीट पर 1969 में हुए उपचुनाव में जनेश्वर मिश्र सोशलिस्ट पार्टी से सांसद बनकर लोकसभा में पहुंचे तो राजनारायण ने उन्हें छोटे लोहिया का नाम दिया। कहा कि जनेश्वर मिश्र जीवन भर समाजवाद के लिए जिए।
इस अवसर पर राजेन्द्र मिश्रा, रामधनी यादव, कुद्दुस अंसारी, दिनेश यादव, गुड्डू चौधरी , अशोक यादव, हजारी सिंह, महेन्द्र चौहान, योगेश तिवारी, संजय चौधरी, राम प्रकाश यादव, अवधेश यादव, श्रीकांत यादव, गौरव पांडेय,रामानन्द यादव, दिलीप पांडेय, अशोक यादव ,वीरेंद्र चौहान, डॉ. ओमप्रकाश यादव, अनिल यादव, राजेश यादव, योगेंद्र यादव, धर्मेन्द्र यादव बिहारी, श्रीकान्त यादव, विनोद यादव, राहुल निषाद, जितेन्द्र नाथ दूबे, रामनरेश यादव बिहारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें