फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद को रोड मॉडल बनाए युवा

विज्ञापन
मधुबन स्वामी विवेकानंद शिक्षा संस्थान के वार्षिकोत्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन।तहसील क्षेत्र के चकरा वासु नगर स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में गोष्ठी आयोजित हुई।जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चर्चा करते हुए इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री मनीष कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया कालेज के प्रबंधक शिवदेनी उर्फ साधू ने कहा कि भारत में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहाकि भारतीय युवाओं को प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों से उन्हें अवगत कराना वर्तमान समय में बहुत ही आवश्यक है । वहीं मुख्य वक्ता मनीष कुमार ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य विवेकानंद की शिक्षाओं एवं आदर्शों को भारतीय युवाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाना है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।जिससे देश के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन, कार्य शैली, चेतना और आदर्श से प्रेरणा ले सकें।बोले कि राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को मनाने के लिये वर्ष 1984 में भारतीय सरकार द्वारा घोषणा की गयी थी। इसे मनाने का मुख्य लक्ष्य भारत के युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व को फैलाना है इस मौके पर इंद्रजीत साँवला,रामशब्द यादव,महेंद्र राऊत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें