फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर एनआरसी और सीएए के विरोध में आयोजित प्रतिवाद सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक इम्त? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मऊ नागरिक मंच की तरफ से जिला मुख्यालय पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार द्वारा बनाए गए नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने प्रतिवाद सभा के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की। कहा किसी भी कीमत पर सीएए का विरोध बंद नहीं होगा। केंद्र सरकार काला बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

धरने में सपा, बसपा, कांग्रेस बामदल ,भाकपा, माकपा, भाकपा(माले) एसयूसीआई(सी) इंकलाबी मजदूर केंद्र, किसान मजदूर संगठनों, बुनकर वाहिनी, साहित्यिक सांस्कृतिक, व्यापारिक संगठनों ने व्यापारियों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कोहरे और ठंड के बावजूदबुजुर्ग और नौजवान हाथों में तख्तियां लिये सड़कों पर उतर पड़े। धरना स्थल तक पहुचने में सदर चौक, मिर्जहदीपुरा, ख़ीरीबाग रोड, चांदपुरा रॉड, रघुनाथपुरा से मुंशीपुरा से हजारों की संख्या में लोगो ने भाग लूिया। इसके अलावा जिले के कोपागंज, घोसी, पूराघाट, मोहम्दाबाद गोहना, खैराबाद, वलीदपुर, अदरी,मधुबन सहित सभी क्षेत्रों से हजारों लोगो ने धरने में हिस्सा लिया।आजमगढ़ मोड़ से कलक्ट्रेट तक की सड़क पर इंसानों का सैलाब उमड़ पडा था। भारी संख्या में होने के बावजूद लोगों में अनुशासन दिखा।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि सपा पहले दिन से ही इन काले कानून के विरोध में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि उनके पार्टी के लोग किसी भी सूरत में एनपीआर नहीं भरेंगे। इस मामले में पुलिस द्वारा दर्ज उत्पीड़न के मुकदमे पार्टी की सरकार बनने पर को वापस लिए जाएंगे। पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद ने कहाकि आजादी की लड़ाई में जिनका कोई योगदान नहीं, महात्मा गांधी जैसे महापुरुष की हत्या का समर्थन करने वाले आज भारत के लोगों की नागरिकता तय करने के लिए सर्टिफिकेट मांग रहे हैं।पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहाकि सरकार असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरीके से लोगों लोगों को अपनी नागरिकता साबित करने का दबाव डाल रही है। सभा को बसपा के पूर्व सांसद सालिम अंसारी ,पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, अल्ताफ अंसारी ,राजेंद्र मिश्र ,जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, कांग्रेस के राष्ट्रकुँवर सिंह, पूर्व विधायक अमरेश पांडेय, बसपा से पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी, अल्ताफ अंसारी,गोपाल राय ,अर्चना उपाध्याय,राम सोच यादव, वीरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, जयप्रकाश धूमकेतु, राम अवतार सिंह,हाजी इकबाल,यूपी राय,त्रिभुवन शर्मा, ,इकबाल अंसारी, रामजी सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन अरविंद मूर्ति ने किया। धरना स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ,राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, सभापति राज्य सभा, व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें