मुहम्मदाबाद गोहना के करहां गांव के कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े ग?
- फोटो : MAU
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा निवासी भवन निर्माण सामग्री के कारोबारी से एक कुख्यात अपराधी के नाम पर डेढ लाख की रंगदारी मांगने वाले दो युवकों और उनकी शरणदाता बहन, बहनोई को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। महज तीन दिन में अपराधियों को पकड़ने में कामयाब पुलिस की इस सफलता का खुलासा वृहस्पतिवार को एसपी आफिस में प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी एसके श्रीवास्तव ने किया।
एएसपी ने बताया कि करहा निवासी बिल्डिंग कारोबारी राजेश यादव पुत्र रामेश्वर यादव से 29 दिसंबर को एक युवक ने जेल में बंद अपराधी अनुज कन्नौजिया के नाम पर फोन करके डेढ लाख रुपये की रंगदारी मांगा। जिस पर कारोबारी ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने खुलासे के लिए स्वाट और मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली पुलिस की टीम गठित की। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना चन्द्रभाष्कर द्विवेदी और स्वाट टीम प्रभारी राजेश चंद यादव ने सर्विलांस का सहारा भी लिया। बुधवार की रात पुलिस लग्गुपूर में चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर की ने लग्गुपूर बाजार में राजापुर की तरफ से दो मोटरसाइकिलों के आने की सूचना दी। पुलिस ने बाइकों को रोका तो सवार युवक भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में विवेक भारती पुत्र चंद्रशेखर भारती गाजीपुर जिले के मरदह थाने के पड़िता गांव का तथा सुधीर पासवान पुत्र विजय पासवान मरदह थाने के नोनहरा गांव का निवासी है। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक संजय कुमार पुत्र राजकुमार म्रुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के राजापुर का निवासी है। तलाशी के दौरान सुधीर पासवान के पास से मोबाईल, सिम, एक पिस्टल 32 वोर, चार कारतूस,1020 रुपये, तीन अन्य मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। एएसपी ने बताया कि सुधीर अपने साथियों के साथ राजापुर निवासी अपनी बहन माला पत्नी संजय कुमार निवासी राजापुर के यहॉ आकर शरण लेता था। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।