कंपनी के लोगों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि संदीप सहित 30 लोग मिसिंग हैं। प्रियंका ने बताया कि तूफान को आए 5 दिन हो गए। अभी तक उनके भाई की कोई जानकारी उनके पास नहीं है। जिसके कारण परिवार के सदस्य गहरे सदमें में हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से संदीप का पता लगाने की अपील की है। संदीप ही संयुक्त परिवार में कमाने वाला इकलौता इंसान था। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।