फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तीन घंटे पर होगा मऊ जंक्शन का होगा सेनेटाइजेशन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन स्थित स्वचलित सीढ़ी का सेनेटाइजेशन करते कर्मचारी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कोराना वायरस से ग्रस्त मरीजों के ट्रेनों से आने की प्रमाणिक सूचना मिलने के बाद मऊ जंक्शन पर काफी सर्तकता बरती जा रही है। हालांकि रेलवे प्रशासन का दावा है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए रेलवे द्वारा पहले से ही कवायद की जा रही है, लेकिन गोदान में एक कोरोना वायरस का मरीज के बाद इसे युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन पर प्रत्येक तीन घंटे पर स्टेशन को सैनेटाइज किया जा रहा है। साथ ही टिकट बुकिंग की खिड़कियों पर बैठे कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों को यात्रियों को मास्क लगाकर ही टिकट देने का निर्देश दिया गया है।
रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षक पंकज गोयल ने बताया कि मऊ जंक्शन पर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कवायद की जा रही है।इसके तहत तीन टीमें गठित की गई है जो कि प्रत्येक आठ घंटे की शिफ्ट में सफाई व्यवस्था की जा रही है। बोले कि टीम के सदस्य प्रत्येक तीन घंटे के अंतराल पर जंक्शन के चारों प्लेटफार्म पर लगे बेंच, कुर्सियों, टिकट खिड़की, वेटिंग हॉल आदि जगहों पर सैनेटराईज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को देखते हुए शनिवार को स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर खड़े रहने के निर्देश का अनुपालन आरपीएफ द्वारा कराया। वहीं पूछताछ कार्यालय पर तैैनात कर्मचारियों में सजग रहने के साथ यात्रियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने की बात कही।

रेलवे स्टेशन का सेनेटाइजेशन करते कर्मचारी।- फोटो : MAU

बचाव ही सुरक्षा:नगर में मास्क लगाकर कोरोना से बचाव के बाद बाइक चलाते युवक।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें