फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ितों के साथ की मऊ के 42 लोगों ने यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना अलर्ट टीम दिल्ली से दी गई सूचना के आधार पर जिले में 42 संदिग्धों के आने की सूचना ने हड़कंप मचा दिया। सूचना के आधार पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी आनन फानन में स्वास्थ्य टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच जिले में आए 42 संदिग्धों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

मिली सूचना के अनुसार मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी मुकेश अग्रवाल मुंबई रहते हैं। बीते 16 मार्च को मुकेश अपने परिवार के साथ मुंबई से जबलपुर आए। इस दौरान घर जाने के बाद मुकेश और उनका परिवार बीमार पड़ गया। जांच करने पर कोरोना पॉजिटिव मिला।
इस पर कोरोना अलर्ट टीम ने उनकी पूरी हिस्ट्री खंगाली, तो पता चला कि मुकेश मुंबई के लोकमान्य तिलक टिर्मिनल से गोदान एक्सप्रेस में सवार हुए थे। इस बोगी में अन्य स्टेशनों के साथ 13 लोग जौनपुर के, 42 लोग मऊ के सवार थे। हिस्ट्री सामने आने पर जिला प्रशासन मऊ को इसकी सूचना दिल्ली से दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ सतीश चंद्र सिंह के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां मुंबई से आने वाले यात्रियों की सूची स्टेशन अधीक्षक से मांगी गई। बात करने पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मुुकेश अग्रवाल के परिवार की घटना की पुष्टि और ऊपर से आए आदेश के बाद अलर्ट की बात बताई। बोले मऊ आने वाले सभी 42 लोगों की ट्रैकिंग की जा रही है। ताकि उनकी जांच की जा सके । जांच में पाजिटिव मिलने वालों को आइसोलेट किया जाएगा ताकि वायरस की चेन टूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें