मुहम्मदाबादगोहना। स्थानीय तहसील क्षेत्र के शमशाबाद गांव में बालक और बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। बालक वर्ग के 57 किलोग्राम मुकाबले में मऊ स्टेडियम ने वाराणसी को 22-14 के अंतर से हराकर विजेता बनी। बालिका वर्ग का फाइनल मैच मऊ स्टेडियम और आजमगढ़ स्टेडियम के बीच खेला गया।
इसमें आजमगढ़ की बालिकाओं ने 27- 11 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सरोज और जिला पंचायत सदस्य रामदरस यादव रहे। मैच का पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी ने किया।
फाइनल मैच मऊ स्टेडियम और वाराणसी के बीच हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी अखंड प्रताप सिंह ने किया। इसमें मऊ ने 22-14 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आजमगढ़ स्टेडियम और मऊ स्टेडियम के बीच हुआ। आजमगढ़ ने 27- 11 के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया।
मऊ स्टेडियम उप विजेता और गाजीपुर के आफताब अकादमी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य डॉ. उमेश सरोज और जिला पंचायत सदस्य राम दरस यादव और रवि पासी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार और चैंपियन ट्रॉफी दिया।
कार्यक्रम के आयोजक मुकेश सरोज, हरिवंश सरोज, कुलदीप, पुरोहित, कालिका प्रसाद, गुलशन, हिमांशु यादव, आदि रहे।