चिरैयाकोट। चिरैयाकोट थाना पुलिस ने अश्लील टिप्पणी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 34 लोगों को पकड़ा।
पुलिस अश्लील टिप्पणी के मामले में कस्बा के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग से अमरसेपुर गांव निवासी अनूप यादव व करमी चट्टी के पास से मंगेश यादव निवासी जहानागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। जबकि बृहस्पतिवार की देर शाम रायपुर और चिरैयाकोट नगर के पास स्थित देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 34 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा।