फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ संवेदनशील जिला, परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे मंडलीय पर्यवेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में 12 दिन ही शेष हैं, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। बोर्ड ने मऊ जनपद सहित आजमगढ़ मंडल को संवेदनशील घोषित किया है।
विज्ञापन

परीक्षा पर नजर रखने के लिए बोर्ड से मंडलीय और जनपद पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। साथ ही एसटीएफ और एलआईयू परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी करेगी। बोर्ड की तरफ से जिला प्रशासन सहित जिला प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किया गया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल के 37431 और इंटरमीडिएट के 38977 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा में किसी भी तरह की सेंधमारी न होने पाए इसके लिए बोर्ड की ओर से मऊ जिला सहित आजमगढ़ मंडल को संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है। परीक्षा पर नजर रखने के एक मंडलीय और एक जनपदीय पर्यवेक्षक को नामित किया गया है।
राज्य शिक्षा संस्थान आजमगढ़ के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप को मंडलीय पर्यवेक्षक और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अंबेडकर नगर के प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय को जनपदीय पर्यवेक्षक नामित किया गया है। संवेदनशील जिले के परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त उड़न दस्ते तैनात रहेंगे।
बोर्ड और जनपदीय कंट्रोल रुम से सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी रहेगी। केंद्र व्यवस्थापकों की जवाब देही तय की जाएगी। स्थानीय प्रशासन की भी सक्रिय भूमिका रहेगी। नकल माफियाओं और अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसटीएफ और एलआईयू परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखेगी। साथ ही गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेजेगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरुप परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें