मऊ। रविवार को नगर के एक मैरेज हाल में समाजवादी राजभर सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज के राजनैतिक, सामाजिक चिंतन के साथ आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में राजभर समाज को एकजुट होने की जरूरत है।
विधानसभा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुन: उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से जी जान से जुट जाने की जरूरत है। सम्मेलन को रामजतन राजभर पूर्व विधान परिषद सदस्य, राम दुलारे राजभर पूर्व मंत्री, छोटेलाल राजभर पूर्व विधायक, विद्यावती राजभर पूर्व मंत्री आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता राजवंशी राजभर ने की। इस अवसर पर जियालाल राजभर, गुरुदयाल राजभर, मानसिंह राजभर, सुशीला राजभर, विधयावती राजभर, हीरालाल राजभर, विजय राजभर, नंदकिशोर राजभर, जगदीश राजभर, रामसिंगार राजभर, प्रमोद राजभर, अनिल राजभर, भरत राजभर, अजय राजभर, मंगल राजभर, रमापति राजभर आदि शामिल रहे।