फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हर्ष की 66 रन की पारी से मऊ ने नगरा की टीम को 85 रन से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को खेले गए 20-20 ओवरों के मुकाबले में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन क्रिकेट एकेडमी नगरा को 85 रन से हरा दिया। मऊ की जीत में हर्ष की 66 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। हर्ष को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर इंडियन क्रिकेट एकेडमी नगरा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की टीम ने हर्ष के 66 और शिवम के 31 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 196 रन बनाए। राजू और ऋषभ ने भी 10-10 रन का योगदान दिया।
नगरा की गेंदबाजी में अतिरिक्त रनों के रूप में 57 रन मिले, जिससे मऊ का स्कोर और मजबूत हुआ। नगरा की ओर से प्रथम और सुधांशु ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अंकुर, कुलदीप, हर्ष और वैभव को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें