फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेला : 1,709 मरीज में से 600 वायरल संक्रमण से पीड़ित

विज्ञापन
खुरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएम जन आरोग्य मेले में मरीज को देखते चिकित्सक डॉ कमलेश गुप्
विज्ञापन
मऊ। मौसम में बदलाव के बावजूद वायरल मरीजों की संख्या में कमी नहीं दिख रही है। रविवार को 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 1,709 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 600 मरीज वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं, पिछले रविवार को आयोजित मेले में 2,034 मरीजों में 500 वायरल संक्रमण से प्रभावित थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय ने बताया कि रविवार को सुबह से दोपहर दो बजे तक चले स्वास्थ्य मेले में 768 पुरुष, 758 महिलाएं और 183 बच्चों का इलाज किया गया। जांच में 37 मरीजों की स्थिति गंभीर मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को वायरल मरीजों की संख्या करीब 600 रही।
इसके बाद चर्म रोग से संबंधित खुजली और दाद के मरीज रहे। इसके अलावा सांस लेने में तकलीफ और शुगर के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि मेले में सबसे अधिक 175 मरीज चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखे गए, जबकि सबसे कम 11 मरीज तिघरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें