फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः आपसी सौहार्द के साथ मनाएं पर्व, शांति कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ के कोपागंज में बकरीद और सावन मास के त्योहार को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी सदर जेपी यादव की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। 21 जुलाई को बकरीद और 25 जुलाई को सावन का पवित्र माह शुरू हो रहा है। इसे लेकर नगर क्षेत्र में शांति व सौहार्द कायम करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रशासन ने चेताया की अगर कोई भी प्रतिबंधित जानवर काटने की कोशिश या नशे में माहौल को खराब करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी घोसी नरेश कुमार ने कहा कि हर छोटी बड़ी घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने आमजन से भी त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने को कहा। कहा कि नगर क्षेत्र के अलावा कुर्थीजाफरपुर, अदरी या ग्रामीण क्षेत्रों में खलल डालने वाले शरारती व उपद्रवी तत्वों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। नगर पंचायत कोपागंज के ईओ जयप्रकाश यादव ने नगर पंचायत में मुकम्मल साफ सफाई कराने के लिए सभी को भरोसा दिलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, कस्बा इंचार्ज गंगा राम विंद, राजेश वर्मा, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें