फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त मकानों को जेसीबी से गिरवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। वलीदपुर नगर पंचायत में गैस सिलिंडर में लगी आग के बाद विस्फोट कांड में तीन मकान पूरी तरह से धराशाई हो गए, जबकि घटना वाले मकान के बगल में स्थित कन्हैया विश्वकर्मा का मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। आवागमन वाले रास्ते के ठीक बीच पढ़ने वाले क्षतिग्रस्त मकान के कभी भी धराशाई होने की आशंका पर मंगलवार को नगर पंचायत ने उक्त मकान को जेसीबी लगाकर कर गिरा दिया। घटना में अपने दो पुत्रियों को खो चुके कन्हैया अपनी गाढ़ी कमाई और ग़ुरबत के बीच खुद द्वारा बनाये गए आशियाना को गिरता देखकर बदहवास हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को वलीदपुर के बिचलापूरा निवासी छोटू विश्वकर्मा के घर में गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में छोटू विश्वकर्मा के मकान के अलावा कन्हैया के मकान को भी भारी नुकसान हुआ है। मकान के कभी भी गिरने से किसी बड़े हादसा की आशंका पर मंगलवार को एसडीएम निरंकार सिंह के निर्देश पर ईओ नितेश गौरव की मौजूदगी में नगर पंचायत कर्मियों ने उक्त क्षतिग्रस्त मकान को गिरा दिया। नगर पंचायत कर्मियों ने ट्रैक्टर ट्राली से लादकर मलवा हटा दिया। अपने ही आंखों के सामने अपना आशियाना मिटता देख कन्हैया विश्वकर्मा जार जार रोया और साथ ही उस मनहूस घड़ी को कोस रहे थे जब इतना बड़ा हादसा हुआ और उनकी दो पुत्रियां सिम्पी और सरिता असमय ही मौत के गाल में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें