फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ ने जीयनपुर को 74 रन से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर आयोजित मैच में शॉट लगाता मऊ क्रिकेट क्लब का बल्लेबाज।संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शुक्रवार को मऊ और जीयनपुर (आजमगढ़) के बीच अंडर-19 क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें मऊ क्रिकेट क्लब ने जीयनपुर को 74 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 271 रन बनाए। टीम की ओर से जीशान ने 79 रन, आदित्य ने 55, आर्यन राय ने 47, दीपक यादव ने 47, आदित्य ने 22 और करन ने 16 रन का योगदान दिया।
जीयनपुर आजमगढ़ की ओर से रूपा यादव ने 2 जबकि सचिन और हर्षवर्धन ने 1-1 विकेट लिया। 272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीयनपुर आजमगढ़ की टीम 197 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

टीम की ओर से ओमकेश यादव ने 67 रन, अतुल ने 33 रन और विवेक ने 22 रन बनाए। मऊ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रोहन ने 3 विकेट, जीशान और आदित्य ने 2-2 विकेट, जबकि करन और आर्यन ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

जीशान अहमद को 79 रन और 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में राघव सिंह और यश ने अंपायर की भूमिका निभाई, स्कोरिंग प्रिंस सरोज ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें