मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान में सोमवार को अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ और मऊ क्रिकेट क्लब के बीच 35-35 ओवरों का मैच का खेला गया। इसमें मऊ टीम ने पांच विकेट से आजमगढ़ को हराया।
आजमगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। शुभम ने 102 गेंदों में 15 चौके और 6 छक्कों की मदद से 132 रन की पारी खेल कर अच्छी शुरुआत दी। वहीं बल्लेबाज कृष्ण सिंह ने 62 रन, विनीश ने 48 रन बनाए। टीम ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 314 रन बनाए। मऊ के गेंदबाज राजा चौहान ने 3 विकेट, आदित्य चौहान ने 2 विकेट, अमन गुप्ता और दीपक यादव को 1-1 विकेट मिला।
जवाब में मऊ की शुरुआत ठोस रही। बल्लेबाज सत्यम पांडेय ने 56 रन, अमरीश साहनी ने 20 रन बनाए। उसके बाद कौशल यादव ने मात्र 80 गेंदों में 11 चौके और 11 छक्के लगाकर 150 रन की पारी खेली और टीम को विजय दिलाई। मऊ ने पांच विकेट से विजय हासिल की। आजमगढ़ के हर्ष, अश्मित,कृष्णा को 1-1 विकट और विनीश को 2 विकेट मिले। दोनों पारी में 34 छक्के और 58 चौके लगे। मैच के मैन ऑफ द मैच कौशल यादव बने। उन्होंने 80 गेंदो पर 150 रनों की पारी खेली।