फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, भाई बोला-हत्या की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के माछिल जमीन माछिल गांव में बुधवार सुबह 10 बजे रिंकी गुप्ता (24) का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने फंदे से उतारकर प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर अस्पाल पहुंचे विवाहिता के भाई संतोष गुप्त ने बोला कि जीजा और उसके परिजनों पर हत्या कर शव लटका दिया है। रामपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी रिंकी गुप्ता (24) की शादी चार साल पहले पहले हुई थी। शादी के पति-पत्नी में संबंध अच्छे चल रहे थे, कि अचानक बुधवार की सुबह 10 बजे के रिंकी गुप्ता का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। रिंकी की दो बेटियां अनन्या (2) और सान्या (3) हैं। भाई संतोष गुप्त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने कोतवाली पहुंचकर शव का पंचनामा बनवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। परिजनों के मुताबिक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें