फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 5 लाख और बोलेरो नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मकरी गांव निवासी विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये और बोलेरो नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट एक साल पहले घर से निकाल दिया था। नौशीन पुत्री मोहम्मद असलम की का निकाह 2020 में कोपागंज थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी सफीकुरहमान के साथ हुआ था।
निकाह के बाद ससुराल पहुंचने पर पति सफीकुर्रहमान, ससुर युसूफ, ननद शाइस्ता परवीन देवर अफसरउल्लाह और सास दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करती थी। सभी लोग बोलेरो गाड़ी के लिए मायके से पैसा लाने का दबाव बनाते थे, बात नहीं मानने पर मारते पीटते थे। 24 मई 2024 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिए, तब से वो मायके में रहती है। रिश्तेदारों के साथ बैठकर बातचीत के माध्यम से कई बार मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग कुछ मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें