मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोलौरा गांव निवासी महिला की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में घायल महिला के ससुर की हालत गंभीर होने से प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रियंका राजभर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार पुरारी रंजिश में बीते 30 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे गांव के ही लालचंद, बालचंद, उमेश, लालता, राकेश, हरकेश, रामबचन, राजेश और चंद्रिका गाली देने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर उसे और ससुर को मारपीट कर घायल कर दिए।